आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की लव स्टोरी काफी समय से चर्चा में है।दोनों ने अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया है लेकिन पिछले कुछ समय से दोनों एक दूसरे के साथ समय बिताते हुए नजर आ रहे हैं जिसके कारण उनका रिश्ता चर्चा में है।
परिणीति चोपड़ा और आप नेता राधव चड्ढा को एक साथ देखे जाने के बाद दोनों के एक-दूसरे को डेट करने की बातों ने जोर पकड़ लिया है।अब जानिए,कि कैसे शुरू हुई इनकी लव स्टोरी:

राघव और परिणीति एक दूसरे को कॉलेज के दिनों से जानते हैं।अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा करीब 15 साल पहले ब्रिटेन के मैनचेस्टर विश्वविद्यालय में बिजनेस,इकोनॉमिक्स और फाइनेंस में डिग्री कोर्स कर रही थीं।
राघव चड्ढा भी उसी समय लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में पढ़ रहे थे।दोनों की जान पहचान उसी समय से है।दोनों यूके में मिले और इसके बाद दोनों एक-दूसरे को जानने लगे।
मिली जानकारी के मुताबिक परिणीति और राघव के परिवार वालों ने सगाई की तैयारी शुरू कर दी है।आने वाले दिनों में ये कपल सगाई कर लेगा।

परिणीति और राघव को कैसे हुआ एक दूसरे से प्यार और कैसे शुरू हुई इनकी प्रेम कहानी? वह जानने को आतुर है।
विदेश में सिर्फ जान पहचान थी। दोनों की प्रेम कहानी भारत में शुरू हुई थी। चर्चा है कि राघव और परिणीति की प्रेम कहानी पिछले साल शुरू हुई थी।
दोनों की मुलाकात परिणीति की एक फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई थी। परिणीति पंजाब में इम्तियाज अली की ‘चमकीला’ की शूटिंग कर रही थीं और दोस्त के तौर पर राघव चड्ढा वहां परिणीति से मिलने पहुंचे।तभी से दोनों एक दूसरे के करीब आ गए।
पिछले कुछ समय से ये कभी डिनर पर साथ नजर आ रहे हैं तो कभी एयरपोर्ट पर।वह आईपीएल का एक मैच देखने भी पहुंचे थे।
दोनों जिस तरह से एक-दूसरे के साथ नजर आ रहे हैं उससे ऐसी चर्चाओं को बल मिला है कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

परिणीति की कजिन प्रियंका चोपड़ा भी अपने पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी के साथ मुंबई आ गई हैं।प्रियंका और पति निक ने कल शाम नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र के उद्घाटन में भी शिरकत की।
यहां बड़ी संख्या में बॉलीवुड सेलेब्स नजर आए।प्रियंका अपकमिंग वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ के प्रमोशन के सिलसिले में भारत में हैं।प्रियंका कजिन परिणीति से मिलेंगी और राघव से भी मिल सकती हैं।
Read More : https://parthghelani.in/ruckus-in-controversies-before-the-release-of-the-kerala-story/
Follow me for regular updates:
Facebook : facebook.com/parthj ghelani ,
Instagram : instagram.com/parthjghelani