आम दुनिया भर में लोकप्रिय फलों में से एक है।आम के मौसम की वजह से लोग गर्मी के मौसम का इंतजार करते हैं।आम का इस्तेमाल कई तरह के व्यंजन बनाने में किया जाता है।

दुनियाभर में आम की कई वैरायटी मिलती हैं,लेकिन एक वैरायटी ऐसी भी है,जिसकी कीमत आपके रोंगटे खड़े कर देगी।आम की इस खास किस्म को ‘मियाजाकी’ कहा जाता है।
यह आम सिर्फ जापान के ‘मियाजाकी’ प्रांत में पाया जाता है।अपने अनोखे स्वाद और बनावट के कारण यह आम दुनिया में सबसे महंगा है।जापान में आम का राजा भी कहा जाता है।

- आम की कीमत 2.70 लाख रुपये!:
आपको जानकर हैरानी होगी कि इस आम की कीमत 2.70 लाख रुपये प्रति किलो है।आम का वजन 350 ग्राम से ज्यादा होता है और इसमें करीब 15 फीसदी चीनी होती है।
यह आम दुनिया भर में पाए जाने वाले अन्य आमों से बहुत अलग है,जिसके कारण यह बहुत लोकप्रिय है।यह भारत सहित दक्षिण पूर्व एशिया में भी लोकप्रिय है।इस आम का रंग माणिक जैसा होता है।

- आमों की खेती पहली बार 1980 के दशक:
मियाज़ाकी आमों की खेती पहली बार 1980 के दशक में की गई थी।यहां के किसानों ने उन्नत कृषि तकनीकों का उपयोग कर आम की एक अनूठी किस्म तैयार की,जिसे अब जापान में सर्वश्रेष्ठ माना जाता है।जापान में यह आम अप्रैल से अगस्त के बीच उगाया जाता है।

- स्वास्थ्य में लाभ:
यह आम सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है।आम एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं और इसमें बीटा-कैरोटीन और फोलिक एसिड होता है।आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए इस आम को खाना बहुत फायदेमंद होता है।